{"_id":"6acbcccf16e750ac4e075d98","slug":"the-guru-gorakhnath-health-service-yatra-will-reach-300-villages-across-seven-districts-balrampur-news-c-99-1-slko1019-156217-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सात जिलों के 300 गांवों में पहुंचेगी गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सात जिलों के 300 गांवों में पहुंचेगी गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत सात सीमावर्ती जिलों के 300 गांवों में चिकित्सा टीमें पहुंचकर लोगों का उपचार करेंगी। इसके माध्यम से तीन लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
रविवार को निदान हॉस्पिटल में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) अवध प्रांत की समन्वय बैठक हुई। इसमें यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिले में चिकित्सा टीमें भेजी जाएंगी। अभियान में करीब 1500 चिकित्सकों और 150 चिकित्सा संस्थानों की सहभागिता प्रस्तावित है।
जिला संयोजक राम कृपाल शुक्ला ने बताया कि बलरामपुर के चार विकासखंडों के 70 गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। थारू बहुल और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिविरों में चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में चिकित्सकों की तैनाती, दवा वितरण, पंजीकरण, आवास और परिवहन की व्यवस्था पर विचार किया गया। मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डॉ. शरद प्रताप सिंह, डीपी सिंह बैस, नीलमणि शुक्ला, मनीष गुप्ता, सौम्य अग्रवाल, प्रवीण और जितेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।