फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Governor will inaugurate the Kuladhipati Garden and Lake

Balrampur News: कुलाधिपति वाटिका व सरोवर का लोकार्पण करेंगी राज्यपाल

Mon, 09 Feb 2026 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
The Governor will inaugurate the Kuladhipati Garden and Lake
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण व राज्यपाल के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण 
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में 10 फरवरी को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कुलाधिपति वाटिका और सरोवर का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर वह विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सोमवार को तैयारियां कीं।
विज्ञापन

राज्यपाल का दौरा केवल लोकार्पण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें निरीक्षण, समीक्षा, प्रस्तुतीकरण और भविष्य की रूपरेखा तय करने जैसे कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले कुलाधिपति वाटिका एवं सरोवर का उद्घाटन होगा, इसके बाद परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक और अन्य संरचनाओं का जायजा लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल के समक्ष शैक्षणिक नवाचार, पाठ्यक्रम विकास, सांस्कृतिक-धार्मिक अध्ययन और मंडल की विरासत पर आधारित विशेष प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार चैत्र नवरात्र में मुख्य प्रशासनिक भवन के संभावित लोकार्पण की रूपरेखा भी राज्यपाल की बैठक में तय हो सकती है, जिसमें किसी विशिष्ट राष्ट्रीय हस्ती को आमंत्रित करने पर भी चर्चा प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात और स्वागत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि राज्यपाल का यह दौरा न केवल निर्माण कार्यों को गति देगा, बल्कि देवीपाटन मंडल में उच्च शिक्षा की नई दिशा भी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 करोड़ की लागत से आकार ले रहा विश्वविद्यालय

देवीपाटन मंडल में उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में उभर रहा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय कोयलरा ग्राम सभा की लगभग 21.40 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। करीब 150 करोड़ रुपये से बन रहे इस परिसर में प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, कुलपति आवास, छात्र सुविधाएं और आधुनिक शिक्षण संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि मंडल के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके और बाहर पलायन की आवश्यकता कम हो।
फोरलेन सड़क से सीधी कनेक्टिविटी

विश्वविद्यालय तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 1.75 किलोमीटर लंबी व 25 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, इस पर 34 करोड़ 59 लाख 89 हजार 140 रुपये व्यय प्रस्तावित है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद छात्रों, शिक्षकों और आगंतुकों के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।



मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सुबह 11:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह सीधे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहुंचकर लोकार्पण और निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत दोपहर 12:35 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण प्रगति, शैक्षणिक योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगी। शाम 3:50 बजे हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed