फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The game of check-out intensified for the block chief

ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में चल रहा शह-मात का खेल

Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The game of check-out intensified for the block chief
बलरामपुर। क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख पदों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी शह-मात के खेल में जुट गए है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन

यहां के 22 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति नियम विरुद्ध जारी कर दी गई। जांच के बाद अनियमितता सिद्ध होने पर आनन-फानन में इन प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विदित हो कि गत माह हुए पंचायत चुनाव में हरैया सतघरवा ब्लॉक के आरओ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह बनाए गए थे। ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की 134 सीटों पर चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया। इसी बीच इस ब्लॉक के 22 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ पत्र के आधार पर पवन सिंह ने जीत का दूसरा प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
यह सब खेल प्रमुख पदों के दावेदारों के इशारे पर किया गया। वार्ड भितवरियाकला के सदस्य लक्ष्मन ने जीत प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति जारी होने पर अनभिज्ञता जताते हुए मामले की शिकायत डीएम श्रुति से की। डीएम से तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने भी प्रकरण की जांच कराने को कहा।
एडीएम एके शुक्ल की जांच में यह पाया गया कि जीत प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति नियम विरुद्ध जारी की गई। केवल शपथ पत्र के आधार पर द्वितीय प्रति जारी करने का नियम ही नहीं है।

द्वितीय प्रति के आवेदक पहली प्रति गुम होने की एफआईआर, शपथ पत्र तथा 250 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद डीएमा के निर्देश पर ही द्वितीय प्रति जारी हो सकती है। संबंधित रिटर्निंग अफसर को द्वितीय प्रति जारी करने का अधिकार ही नहीं है। आरओ पवन सिंह ने बताया कि द्वितीय प्रति जारी करने के नियमों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed