फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The floods in the hill streams with sharp rain

भारी बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, पहाड़ी नालों में आई बाढ़

Sun, 23 Jun 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The floods in the hill streams with sharp rain
फोटो-3-बलरामपुर के सिविल लाइन मोहल्ले में बरसात के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मानसून की पहली भारी बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। रविवार भोर में शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। जिले में कुल 200 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों पर बारिश के चलते पहाड़ी नालों में बाढ़ आ गई है। 17 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बारिश से पहले शहर में नालों की सफाई के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपये बारिश के पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है। बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को अचानक मानसून सक्रिय हो गया है। भोर से ही जिले में भारी बारिश का क्रम जारी है। 200 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते पहाड़ी नाले खरझार में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के चलते लोहेपनिया, पूरेछीटन, सुगानगर, तिवारीडीह व विजयीडीह समेत करीब 17 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घरों में रख अनाज भीग गया है। कच्चे व छप्पर के घरों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। लोग बारिश के पानी को घरों से निकालने में जुटे हैं। बारिश से महराजगंज तराई-ललिया मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। ललिया थाना क्षेत्र में धौबेनिया पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के चलते भरहापारा गांव जलमग्न हो गया है। गांव के सभी घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। घरों में रखा अनाज भीग गया है। गांव के लोग पानी के तेज बहाव के चलते सुरक्षित स्थान की तरफ पलायन कर रहे हैं। सिरिया, नकटी, कवही, जमधरा तथा भांभर आदि पहाड़ी नालों में भी बाढ़ का प्रभाव दिख रहा है। बारिश यदि नहीं रुकी तो आने वाले दिनों में पहाड़ी नाले तटवर्ती गांवों में तबाही मचा सकते हैं।
विज्ञापन

हालात की निगरानी शुरू
भारी बारिश के चलते जिले के अधिकांश पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। जिले में करीब 200 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। कई गांव पहाड़ी नालों की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। राप्ती नहर के निर्माण से कई जगह जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। इन स्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -कृष्णा करूणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
भारी बारिश के चलते बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। गांगनार चकवा गांव के पास सड़क के डिप पर पुल निर्माण होने के चलते बाईपास बनाया गया था। पानी के दबाव के चलते बाईपास कट गया है। तेज बहाव के चलते एक पिकप गाड़ी फंस गई है। मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया गया है। वाहनों को बेलहा मोड़ से गौरा बिलोहा होते हुए तुलसीपुर के लिए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed