{"_id":"60425e578ebc3ece7a782ca0","slug":"the-five-member-state-educational-management-team-oversaw-the-training-balrampur-news-lko568079427","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदस्यीय राज्य शैक्षिक प्रबंधन टीम ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदस्यीय राज्य शैक्षिक प्रबंधन टीम ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों में शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग का पांच सदस्यीय राज्य शैक्षिक प्रबंधन टीम ने जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को नौनिहालों को बेहतर ढंग से पढ़ाने का सुझाव दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र नगर, उतरौला व श्रीदत्तगंज में शिक्षकों की टोली को आधारशिला, क्रियान्वयक संदर्शिका, प्रिंटरिच व संवर्द्धन माड्यूल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अंतिम दिन राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान की पांच सदस्यीय टीम में शामिल प्रभात मिश्र, विपलो प्रताप सिंह, बीआर आपदे, अंतरिक्ष शुक्ल व प्रशांत ओझा ने तीनों बीआरसी पर जाकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए। कहा कि 100 दिन का विशेष अभियान बच्चों को पढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन 100 दिनों के अंदर सभी शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में पढ़ाना होगा। बौद्धिक क्षमता का विकास होने से बच्चे भविष्य में बेहतर क्षेत्र में संभावनाएं तलाश सकेंगे। शिक्षकों को इसी तर्ज पर बच्चों को पढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद व आभा त्रिपाठी आदि ने भी शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताए।