फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The fight between the bulls caused a stir in Mahdeiya market

Balrampur News: सांड़ों की लड़ाई से महदेइया बाजार में मचा हड़कंप

Mon, 21 Jul 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The fight between the bulls caused a stir in Mahdeiya market
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के महदेइया बाजार में रविवार शाम कांटा तिराहे पर दो सांड़ों के बीच अचानक लड़ाई शुरू हो गई। दोनों सांड़ लड़ते हुए एक-दूसरे का सड़क पर दौड़ने लगे। इस दौरान कई बाइक सवार सांडों की चपेट में आ गए। दुकानों के टीनशेड टूट गए और बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

बाजार में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग दुकानों में छिप गए। बाजार में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर सांडों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई दुकानों और वाहनों को नुकसान हो चुका था। छोटकन, कल्लू, दिलीप, राम प्रकाश और इमरान समेत कई स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed