Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The family was held hostage and their jewellery and money were looted.

Balrampur News: परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवर और रुपये

Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The family was held hostage and their jewellery and money were looted.
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के लालपुर भलुहिया गांव में शनिवार भोर नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाश करीब 80 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता मंशा देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी बेटी मनी गुप्ता (16) पढ़ाई के लिए रोज की जागी और दरवाजा खोला। कहा कि इसी दौरान नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने बेटी पर चाकू से हमला कर दिया और स्प्रे सुंघाकर उसे बेहोश करने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर नकदी व गहने समेट लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed