फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The faces of the navigators blossomed after getting a bag

बैग पाकर खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे

Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The faces of the navigators blossomed after getting a bag
बलरामपुर। नौनिहालों को बुनियादी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जितने संसाधन की जरूरत होती है प्रदेश सरकार वह सभी चीजें निशुल्क उपलब्ध करा रही है। अभिभावकों अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को आधुनिक तरीके से बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। यह बातें शनिवार को कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर में गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कही। इस दौरान बैग पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी गई। शासन की तरफ से अब कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर विद्यार्थी स्कूल आएं। स्कूल में सोशल डिस्टेसिंग का पालन, सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग कराना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को रोचक व आसान तरीके से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिस जिम्मेदारी से शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं उसी तरह अभिभावक बच्चों को स्कूल भेंजे। गोष्ठी के बाद बच्चों को बैग वितरित किया गया। बैग पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल गए। मौके पर प्रधानाध्यापक सकट राम, असगर अली, विनोद कुमार चौहान, शिवपाल गुप्ता, विनीत सिंह, अकील अहमद, सुनीता पांडेय, नीलम पांडेय, मोहित व प्रांशू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed