फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The face of bad roads will change with Rs 23.30 crore

Balrampur News: 23.30 करोड़ रुपये से बदलेगी बदहाल सड़कों की सूरत

Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The face of bad roads will change with Rs 23.30 crore
बलरामपुर के महराजगंज तराई में बदहाल सड़क।
बलरामपुर। सड़कों की मरम्मत का खाका तैयार किया गया है। प्रांतीय खंड को 71 सड़कों की मरम्मत करानी है। बदहाल सड़कों की सूरत बदलने पर 23 करोड़ 29 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर व गैसड़ी के सात लाख लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जुलाई से सितंबर तक भारी बारिश व बाढ़ के कारण तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई थीं। बदहाल सड़कों पर लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रांतीय खंड ने इन सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ सड़कों की होगी मरम्मत
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ सड़कों की मरम्मत पर नौ करोड़ 81 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। चार करोड़ पांच लाख 43 हजार में बहराइच, सिरसिया, तुलसीपुर, गुलरिहा मार्ग, एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये में बुढ़ंतापुर अहलादडीह नैकिनिया मार्ग, एक करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये में कोड़री मथुरा चौधरीडीह मार्ग, 69.38 लाख में चौधरीडीह से ललिया मार्ग, 64.13 लाख में मदरहवा, 58.30 लाख में भितवरिया कला, 43.50 लाख में शिवपुरा से सकरी मार्ग, 55.50 लाख में सिंहपुर से लक्ष्मनपुर धर्मपुर व 36.50 लाख में भंभरी से सिगाही संपर्क मार्ग की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैसड़ी विधानसभा में सुधरेंगी छह सड़कें
गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 32 लाख 27 हजार रुपये में छह सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। 58.30 लाख में भगवानपुर खादर से हज्जीडीह इमिलिया खादर मार्ग, 41.98 लाख में उतरौला पचपेड़वा चंदनपुर से रमवापुर भगवानपुर शिवपुर मार्ग, 101.42 लाख में गनेशपुर मधवापुर से लक्ष्मीनगर मार्ग, 35.25 लाख में कोड़री से भोजपुर पंपनहर तक, 32.65 लाख में चैनपुर निश्चलडीह व 62.67 लाख में गैसड़ी धोबहा से भदुवाशंकरनगर मार्ग की मरम्मत होगी।


56 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 9.24 करोड़
विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर व गैसड़ी में 56 सड़कों की मरम्मत पर नौ करोड़ 23 लाख 91 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट से बेनीनगर-जरवा, मथुरा वीरपुर-गोपालपुर, चरनगहिया, भुसहरपुरई, केवलपुर, सुग्गानगर, लहेरी, पदमचक्की, तिलकहना, सिकटिहवा, मनकौरा कांशीराम, मोतीपुर कुड़ोहा, टेंगनवार, खवासपुर, मूड़ाडीह, नेवलगढ़, फीकरनडीह व मथुरडीह सहित दोनों विधानसभा क्षेत्रों की चिह्नित सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।



जल्द शुरू होगा काम
तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की 71 सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही बदहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
- कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed