{"_id":"69e7c143249979f65007de72","slug":"the-examination-was-conducted-under-cctv-surveillance-with-735-candidates-appearing-for-it-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146816-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा, 735 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा, 735 परीक्षार्थी हुए शामिल
Tue, 21 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गईं। पहले दिन तीन पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। तीनों पालियों में स्नातक व परास्नातक के कुल 735 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय एवं सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में बीए छठवें सेमेस्टर, बीकॉम छठवें सेमेस्टर तथा एमएससी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कुल 327 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीएससी चौथे सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस, एमए चौथे सेमेस्टर तथा बैक पेपर की परीक्षा कराई गई। इसमें 232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। तृतीय पाली में बीए चौथे सेमेस्टर मनोविज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 176 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 10 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा गया। इसके अलावा सचल दस्तों के सदस्य भ्रमणशील रहकर परीक्षा की निगरानी करते रहे।