फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The doctor's chair was empty, the pharmacist did the treatment

Balrampur News: डॉक्टर की कुर्सी खाली, फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The doctor's chair was empty, the pharmacist did the treatment
ललिया/बलरामपुर। अस्पतालों में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह 10 बजे तक डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचते हैं, जिसके चलते मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। मरीज डॉक्टर के इंताजर में घंटों परेशान होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को जन आरोग्य मेले में दिखा। कहीं सुबह 10 बजे तक डॉक्टर की कुर्सी खाली रही तो कहीं चिकित्सक टाइम से पहले ही उठकर आवास पर चले गए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह 10 बजे तक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में डाॅक्टर नहीं पहुंचे। मरीज लक्ष्मण व संतोष ने बताया कि बुखार की दवा लेने आए हैं, लेकिन यहां डाॅक्टर नहीं हैं। अब मेमोरियल अस्पताल की इमरजेंसी में इंजेक्शन लगवाने जा रहे हैं। इसी तरह पप्पू, ठाकुर व सतीश भी बिना दवा लिए ही लौट गए।
विज्ञापन



दोपहर तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुराबाजार में डॉ. रजत शुक्ला की कुर्सी खाली मिली। यहां चीफ फार्मासिस्ट अब्ते हसन जैदी मरीजों का उपचार करते मिले। उन्होंने बताया कि मेले में 26 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी जा चुकी है। डॉक्टर अभी उठकर अपने आवास पर गए हैं। कठौवा गांव से इलाज कराने आए शिवकुमार वर्मा ने बताया कि रात से पेट में दर्द हो रहा है, फार्मासिस्ट ने दवा दी है। लैब अटेंडेंट नियाज अहमद ने बताया कि अस्पताल में बुखार व टीबी वाले आठ मरीजों की जांच की गई है। मेले में स्टाफ नर्स जय प्रकाश ने मरीजों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






चिकित्सकों से ली जाएगी जानकारी
सभी चिकित्सकों को समय से मेले में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करने का निर्देश दिया गया है। अनुपस्थित मिले चिकित्सकों से समय पर अस्पताल न आने की जानकारी ली जाएगी।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed