फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The district again topped in resolving complaints on the public hearing portal.

Balrampur News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में जिला फिर अव्वल

Tue, 10 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The district again topped in resolving complaints on the public hearing portal.
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल से ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले ने प्रदेश स्तर पर लगातार दूसरे माह भी पहला स्थान हासिल किया है। शासन की ओर से जारी मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले के प्रदर्शन को सर्वोच्च रैंकिंग दी गई है। खास बात यह है कि जिले के सभी 15 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



एसपी विकास कुमार के निर्देशन में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक श्रवण कुमार के प्रयासों की सराहना हुई है। एएसपी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का मूल्यांकन समयबद्ध कार्रवाई, शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए फीडबैक, प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग और गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, गौरा चौराहा, महिला थाना, ललिया, हरैया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला, सादुल्लानगर, श्रीदत्तगंज, गैंड़ास बुजुर्ग और रेहरा बाजार थाना ने 100 में 100 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और आईजीआरएस शाखा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed