{"_id":"63445a4bc3ecc27cfc5b5491","slug":"the-crisis-of-food-items-deepened-in-the-flood-balrampur-news-lko6522667125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में गहराया खाद्य वस्तुओं का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में गहराया खाद्य वस्तुओं का संकट
विज्ञापन
बलरामपुर। नेशनल हाइवे पर बलरामपुर-तुलसीपुर के बीच सड़क पर बाढ़ का पानी भरने के कारण तीन दिन से वाहनों का आवागमन ठप है। वाहनों के नहीं चलने से तहसील क्षेत्र की लगभग 10 लाख आबादी के समक्ष खाद्य वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल व डीजल नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तुलसीपुर-बलरामपुर मुख्य सड़क पर तीन दिन से बाढ़ के चलते वाहनों को रोक दिया गया है। तहसील मुख्यालय पर न तो पेट्रोल-डीजल के वाहन आ पा रहे हैं और न ही खाद्य वस्तुओं के ट्रक। वाहनों को बलरामपुर चुंगी नाका के पास रोक दिया गया है।
नगरवासी रणजीत सिंह, दीपचंद्र अग्रहरि व हरविंदर सिंह आदि का कहना है कि वाहनों के तहसील मुख्यालय पर नहीं पहुंच पाने के लिए पेट्रोल, डीजल, दूध, ब्रेड व सब्जी जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी हो गई है। बच्चों के लिए दूध नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। आवक न होने के चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इन लोगों ने जिला प्रशासन से इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।