फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The corona epidemic could not deter the enthusiasm of the voters

कोरोना महामारी भी नहीं डिगा सकी वोटरों का उत्साह

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The corona epidemic could not deter the enthusiasm of the voters
बलरामपुर। लोकतंत्र के महासमर में कोरोना महामारी भी वोटरों के उत्साह को नहीं डिगा सकी। दिन भर कड़ी धूप के बाद भी मतदान केंद्रों पर खड़े वोटरों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर अपना वोट डाला। गांव की सरकार चुनने के लिए दिन भर पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में गांव की सरकार बनाने के लिए सोमवार को कोरोना महामारी के बावजूद वोटरों का उत्साह कम नहीं हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई गई। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 718 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 800 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों की तुलना में तीन पद पर एकल नामांकन हुआ था। वहीं जिले के पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरहवा में प्रधान पद के प्रत्याशी जलालुद्दीन रहवर की मौत होने से वहां चुनाव नहीं हुआ। बाकी बची 796 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के 5431 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 993 की तुलना में 18 सीटों पर एक ही प्रत्याशी ने नामांकन कराया था। बाकी बची 975 सीटों पर 4443 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 798, ग्राम पंचायत सदस्य के 378 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 595 और हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 825, ग्राम पंचायत सदस्य के 611 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 592 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।
तुलसीपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 817, ग्राम पंचायत सदस्य के 1444 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 650, गैसड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 754, ग्राम पंचायत सदस्य के 680 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 645 और पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 739, ग्राम पंचायत सदस्य के 548 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 444 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई।
उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 425, ग्राम पंचायत सदस्य के 220 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 315, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 279, ग्राम पंचायत सदस्य के 503 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 337, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 385, ग्राम पंचायत सदस्य के 442 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 401 और रेहरा बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 509, ग्राम पंचायत सदस्य के 201 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 464 दावेदारों की किस्मत वोटरों ने मतपेटियों में कैद की।
कुछ पोलिंग बूथों पर हुई छुटपुट घटनाएं
पंचायत चुनाव में जिले के कुछ पोलिंग बूथों पर छुटपुट घटनाएं होने की सूचना मिली है। रेहरा बाजार ब्लॉक के देवारीखेरा पोलिंग बूथ पर जॉब कार्ड को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और मतदान प्रक्रिया चालू कराई।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार थाना प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अधीनपुर बूथ पर एक युवक वोट डालने आया तो वहां के एक एजेंट ने आधार कार्ड को फर्जी बताया।

युवक को हिरासत में लेकर छानबीन की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed