फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The cleanliness garden itself is in bad condition, how can the situation be improved?

Balrampur News: स्वच्छता वाटिका ही बदहाल, कैसे सुधरे हालात

Sun, 17 Nov 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness garden itself is in bad condition, how can the situation be improved?
बलरामपुर। जिले में विकास का खाका तैयार करने वाला विकास भवन का स्वच्छता वाटिका खुद बदहाल है। फरियादियों के बैठने के लिए मात्र पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ स्वच्छता वाटिका कूड़े से पटा हुआ है। झाड़-झंखार के चलते फरियादी सीट पर बैठना तो दूर उसे देखकर ही चले जाते हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि विकास भवन में आम जनता से जुड़े कई विभाग मौजूद हैं। इनमें समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, प्रोबेशन, दिव्यांग, बाल विकास, पंचायती राज, मनरेगा एवं अल्पसंख्यक आदि शामिल हैं। इन विभागों में प्रतिदिन फरियादी पहुंचते हैं। इन फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के लिए स्वच्छता वाटिका का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

तत्कालीन गन्ना विकास एवं चीनी मिले, औद्याेगिक विकास के प्रभारी राज्यमंत्री सुरेश राणा ने वर्ष 2018-19 में स्वच्छता वाटिका का लोकार्पण किया था। लोकार्पण होने के बाद देख रेख के अभाव में स्वच्छता वाटिका बदहाल हो गया। वाटिका में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बैठने के लिए बनाई गई बेंंच के चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा रहता है। झाड़-झखांड़ लगा होने के कारण फरियादी दूर से ही वापस चले जाते हैं। यह हाल तब है तब प्रतिदिन यहां पर कोई न कोई वीआईपी मूवमेंट होता रहता है। जनप्रतिनिधि से लेकर उच्चाधिकारियों का आवागमन होने के बावजूद स्वच्छता वाटिका की बदहाली पर किसी की नजर नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जाएगी कार्रवाई
-स्वच्छता वाटिका को नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया जाएगा। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हिमांशु गुप्ता, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed