फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The city will be illuminated with LED lights, free WiFi will be available

Balrampur News: एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर, फ्री वाईफाई की मिलेगी सुविधा

Wed, 21 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with LED lights, free WiFi will be available
बलरामपुर के नगर पालिका परिषद उतरौला में आयोजित बैठक में मौजूद चेयरमैन सविता गुप्ता व अन्य।
उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका परिषद उतरौला की पहली बोर्ड बैठक बुधवार को पालिका सभागार में हुई। बैठक में करीब 32 करोड़ रुपये से नगर में विकास व निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। नगर को एलईडी लाइटों से रोशन करने और नगरवासियों को फ्री वाईफाई की सुविधा देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ नवनिर्वाचित चेयरमैन सविता गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। पहली प्राथमिकता नगर को साफ-सुथरा बनाना है। बरसात होने पर जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएगी। ईओ राजमणि वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 32 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले निर्माण व विकास कार्यों के प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

बताया कि इसके तहत अपराध नियंत्रण के लिए नगर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, प्रमुख स्थलों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दिए जाने और नगर को दूधिया रोशन से जगमग करने के लिए एलईडी लाइट लगवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नगर में रैन बसेरा व विवाह घर के निर्माण का भी प्रस्ताव किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रमुख चौराहों पर एलईडी वाली स्क्रीन लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासद नीरज कुमार, विष्णु राज, कुमार कौशल, मोहम्मद शकील, इदरीसी, मोहम्मद काजे, कुसुम, रेहाना बेगम, सरस्वती, रूपवती, दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र सैनी, अभिषेक गुप्ता व माधुरी सहित नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed