फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The change in weather has increased the number of respiratory and allergy patients

Balrampur News: मौसम की करवट से बढ़े सांस व एलर्जी के मरीज

Sat, 30 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The change in weather has increased the number of respiratory and allergy patients
फोटो-3-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। तेज धूप, बढ़ते तापमान और धूल भरी हवा लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में एलर्जी, अस्थमा और सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुजुर्ग व सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की भीड़ ओपीडी में जुट रही है।
विज्ञापन

बकरीद पर एक दिन ओपीडी बंद होने के कारण शनिवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखी। ओपीडी में कमरा नंबर एक चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान के कक्ष में मरीज ज्यादा दिखे। बीते कई दिनों से धूल भरी हवा व तेज धूप के कारण ओपीडी में इन दिनों सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रदूषण के कारण सर्दी, खांसी व एलर्जी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ओपीडी में खड़ी कमला ने बताया कि उन्हें खांसने में परेशानी है, चिकित्सक को दिखाने आई हूं। राधिका प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से खांसी आ रही है, चिकित्सक ने एक्सरे जांच लिखा है। इसी तरह शोएब, रोहित, सुनील व पुष्पा भी चिकित्सक को दिखाने के लिए खड़ी हुई थीं। शुक्रवार को 410 मरीजों की ओपीडी हुई, इसमें 160 मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व एलर्जी से प्रभावित दिखे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि ओपीडी में खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और एलर्जी वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को सेहत के प्रति ध्यान देने का सुझाव दिया जा रहा है। उन्होंने मरीजों को एलर्जी से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने व पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का सुझाव दिया है। अस्थमा और सीओपीडी के मरीज अपने इनहेलर और दवाओं का नियमित इस्तेमाल करें। धूल और धुएं से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार खांसी आने, सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed