Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The brightness increased in the market, the crowd gathered at the shops of vermicelli and dry fruits

Balrampur News: बाजार में बढ़ी रौनक, सेवईं व मेवा की दुकानों पर जुट रही भीड़

Thu, 20 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The brightness increased in the market, the crowd gathered at the shops of vermicelli and dry fruits
सराय फाटक बाजार में सेंवई बेचता दुकानदार।
बलरामपुर। ईद को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहता है। ईद को लेकर सेवईं व मेवा खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ जुट रही है। कपड़ा, फुटवेयर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी खरीदार उमड़ रहे हैं। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते दो-तीन घंटे तक खरीदारों की भीड़ भले ही कम रहती हो लेकिन शाम चार बजे से लेकर रात 10 बजे तक बाजार में ग्राहक मनपसंद सामानों की खरीदारी के लिए जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

ईद जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। घरों को सजाने से लेकर हर तरह की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। ईद के दिन मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ही नमाज अदा करते हैं। ऐसे में मुस्लिम महिलाएं जहां नायरा शूट व लहंगा फ्रॉक आदि खरीदने के लिए देर रात तक दुकानों पर जुट रही हैं वहीं, पुरुष कुर्ता-पैजामा को तवज्जो दे रहे हैं। बच्चों में भी चिकन का कुर्ता-पैजामा की डिमांड अधिक है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी रिंकू मदान, बब्लू गांधी व अकरम आदि का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री काफी अच्छी है। त्योहार नजदीक होने के कारण अब रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवईं व मेवे की बिक्री ज्यादा
ईद पर मुस्लिम समाज के घरों में तरह-तरह की सेवइंयां बनाने का रिवाज सदियों पुराना है। रिश्तेदार व दोस्तों के घर सेवइंयां भेजते भी हैं। ऐसे में सेवईं की दुकानों पर ज्यादा भीड़ जुटने लगी है। बाजार में किमामी, लच्छा, सूतफेनी और भुनी सेवंइंयों की डिमांड अधिक है। सेवईं व्यापारी शकील का कहना है कि सबसे अधिक मांग किमामी और लच्छा सेवईं की है। इस बार नगर में ही बनी सेवईं की बिक्री खूब हो रही है। उसमें डालने के लिए मेवे की खरीदारी को लोग जुट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed