फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of an old woman was found in a sugarcane field

Balrampur News: गन्ने के खेत में मिला वृद्धा का शव

Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found in a sugarcane field
बलरामपुर के म​टियरिया गांव में मृतका के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
ललिया (बलरामपुर)। मटियरिया गांव में गौरिया पहाड़ी नाला के पश्चिमी छोर पर गन्ने के खेत में बृहस्पतिवार को वृद्धा का शव मिला। मृतका के दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे पाए गए। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मटियरिया निवासी तिर्रे चौहान ने बताया कि उनकी 63 वर्षीय मां लीलावती बुधवार की शाम चार बजे गौरिया पहाड़ी नाला के पास जलौनी की लकड़ी एकत्र करने गई थीं। देर रात तक वापस न लौटने पर उन्होंने अपनी मां की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी मां लीलावती का शव पहाड़ी नाला के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उनके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे थे। तिर्रे ने घटना की जानकारी ललिया थाने की पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने तिर्रे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कान का झाला व 1500 रुपये गायब
लीलावती के पुत्र ने बताया कि उनकी मां ने घर से निकलते वक्त कान में चांदी का झाला पहना हुआ था। इसके साथ ही उनके पास 1500 रुपये नकद भी थे, जो गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
एसपी विकास कुमार ने एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।


25 वर्ष पहले तिर्रे के मां की हुई थी शादी
तिर्रे ने बताया कि उनकी मां लीलावती का प्रेम विवाह 25 साल पहले मटियरिया गांव में पिता ननकऊ चौहान के साथ हुआ थी। तिर्रे की मां ननकऊ की दूसरी पत्नी थीं। ननकऊ की पहली शादी तिर्रे की मौसी सुंदरपता से हुई थी। सुंदरपता से चार बेटे बंशीलाल, लल्लू, ओमप्रकाश व लक्ष्मन हैं। लीलावती से शादी के बाद ननकऊ गांव के पश्चिमी छोर पर घर बनाकर अलग रहने लगे थे।

चार टीमें की गई गठित
घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की हैं। सभी टीमों को घटना की हर स्तर से जांच करके खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।
- विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed