फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The bodies of the brothers who had gone out to play were found in a pond

Balrampur News: तालाब में मिले घर से खेलने निकले भाइयों के शव

Sat, 22 Jun 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the brothers who had gone out to play were found in a pond
मोहम्मद शाद व मोहम्मद हमजा।-फाइल फोटो
घर से 300 मीटर दूर है तालाब, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। परानपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो सगे भाई घर से खेलने निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोनों के शव घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में मिले। परिजनों ने शव को दफना दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी अमजद ने बताया कि उसके दो पुत्र मोहम्मद शाद( 5) व मोहम्मद हमजा (3) बृहस्पतिवार को शाम हर दिन की तरह घर के समीप खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह गुम हो गए। जब अंधेरा होने लगा और बच्चे वापस नहीं लौटे तो उनकी खोज शुरू हो गई। बाजार से लेकर गांव तक लोगों ने खोजा लेकिन, कहीं पता नहीं चला। देर रात गांव के लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की तो दोनों तालाब में डूबे मिले। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने देर रात ही दोनों बच्चों को सुपुर्दे खाक कर दिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन



मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
अमजद मुर्गी फार्म संचालक है। उसके दो ही बच्चे थे। बृहस्पतिवार की शाम दोनों बच्चे असमय काल के गाल में समा गए। इससे अमजद के घर में मातम छा गया। मृतक बच्चों की मां अफसरी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल था। वह दहाड़े मारकर रो रही थी। बार-बार बेसुध हो जा रही थी। घर पर शोक जताने पहुंचने वालों की आंखें नम थी। हर कोई बस एक ही बात कह रहा था कि यह क्या हो गया। ग्राम प्रधान जावेद ने पहुंचकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed