फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The anthem of the motherland echoed in the air; the flag of India waved with pride

Balrampur News: फिजा में गूंजा वतन का तराना, शान से लहराया हिंद का परचम

Sun, 16 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The anthem of the motherland echoed in the air; the flag of India waved with pride
फोटो-13-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में तिरंगे को सलामी देते डीएम विपिन कुमार जैन ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिलेभर में देशभक्ति का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

फुलवरिया बाईपास चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने किया। यहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर स्थापित प्रतीकात्मक प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। विशाल तिरंगे से सुसज्जित यह स्थल बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी सम्मानित

रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्येंद्र श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न रजत एवं प्रशस्ति-पत्र तथा राजेंद्र कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। यूपी-112 में सराहनीय कार्य के लिए प्रशांत सिंह, ललित कुमार, राजेंद्र कुमार, गणेश कुमार, राम कुमार मौर्य और दीप नारायण सिंह तथा बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए कुलदीप यादव, मनोज पाल, रोहित मिश्रा, हरिओम, अशोक शुक्ला और अशोक पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका भवन में अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला। सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और जिला मेमोरियल अस्पताल में सीएमएस डॉ. हीरालाल ने तिरंगा फहराया। गौरा पावर हाउस में अवर अभियंता सुनील कुमार और राम तिवारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

स्कूलों से सीमा क्षेत्र तक रहा उत्सव

एमएलके पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह और विभागाध्यक्षों ने अमर सपूतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। मानसी चौहान और कोमल मिश्रा ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, बाल भारती इंटर कॉलेज और सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। उतरौला, तुलसीपुर और अन्य क्षेत्रों के स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

कोयलाबास सीमा चौकी पर भारत-नेपाल के अधिकारियों ने तिरंगा फहराया। रमवापुर में डॉ. मोहम्मद उमर और इंजीनियर अयूब खान ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed