फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The achievements of the center and the state will be counted by bike travel

Balrampur News: बाइक यात्रा से गिनाएंगे केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियां

Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the center and the state will be counted by bike travel
बलरामपुर के बिजलीपुर मंदिर से बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजयुमो के ​क्षेत्रीय उ
बलरामपुर। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का माहौल बनाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा शुरू की है। बाइक यात्रा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र व मंडलों में भ्रमण करेगी। इसके जरिए पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजलीपुर मंदिर से मुख्य अतिथि व भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मिशन 2024 फतह करने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी है। भाजयुमो की बाइक यात्रा विधानसभा क्षेत्र व मंडल होते हुए सभी गांवों का भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजयुमो ने नारा दिया है कि युवाओं ने ठाना है प्रदेश की 80 सीटों पर कमल खिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संतमणि तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय शुक्ला, अजीत ओझा, जयंत सिंह व यश तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed