फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tharu youth will get skill based education

Balrampur News: थारु युवाओं को मिलेगी कौशल आधारित शिक्षा

Tue, 03 Jan 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tharu youth will get skill based education
बलरामपुर। थारु जनजाति के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए इग्नू ने विशेष पहल शुरू की है। थारु बाहुल्य क्षेत्र पचपेड़वा में इग्नू ने उच्च शिक्षा प्रसार अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया। जहां थारु जनजाति के युवाओं का इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न कौशल परख पाठ्यक्रमों में प्रवेश देकर अध्ययन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

थारु विकास केंद्र पचपेड़वा में उच्च शिक्षा प्रसार अभियान का शुभारंभ मंगलवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित समूहों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इग्नू प्रयासरत है।
विज्ञापन

इसी प्रयास को मूर्तरूप देते हुए थारु जनजाति के युवाओं को शिक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत थारु युवाओं को कौशल आधारित उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रताप पांडेय ने इग्नू द्वारा संचालित अभियान की सराहना करते हुए थारु युवाओं को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय लखनऊ के सहायक आचार्य डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने थारु युवाओं को सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने युवाओं से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। उन्होंने एमएलके महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. आलोक शुक्ला ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी युवाओं को दी। इस अवसर पर थारु जनजाति के तमाम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed