फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Terrible power cut in the name of local fault

Balrampur News: लोकल फाॅल्ट के नाम पर भीषण बिजली कटौती

Mon, 19 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Terrible power cut in the name of local fault
बलरामपुर के महराजगंज तराई उपकेंद्र पर तैयार किया गया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए फाउंडेशन।
बलरामपुर। लोकल फाॅल्ट के नाम पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती की जा रही है। शहरी क्षेत्र में जहां पांच से छह घंटे बिजली कट रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे बिजली गायब रहती है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में दिन और रात में करीब 10 से 12 बार लोकल फाॅल्ट के नाम पर छह घंटे से अधिक बिजली काटी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदतर है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता पिंटू, राजेश, संतोष कुमार, मो. शकील, इरफान, विवेक व राजू चौरसिया आदि का कहना है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सरकारी दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। एक तरफ जहां चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारी विद्युत कटौती कर परेशानी भी बढ़ा रहा है। विभागीय कार्य प्रणाली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए इन लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर लगाया जा रहा है नया ट्रांसफाॅर्मर
महराजगंज तराई। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जेई राम सागर ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर फाउंडेशन बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही नया ट्रांसफाॅर्मर मंगवाकर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा लोड कम करने के लिए शिवपुरा और खैरहानिया के लिए नई विद्युत लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे कोड़री, ललिया व जोगिया आदि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed