फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Terai roads got washed away in flood, causing problems in transportation

Balrampur News: बाढ़ में बह गईं तराई की सड़कें, आवागमन में हो रही परेशानी

Sun, 06 Oct 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Terai roads got washed away in flood, causing problems in transportation
बलरामपुर के रमनगरा जाने वाले मार्ग पर टूटा डिप।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। पहाड़ी नालों की बाढ़ से सबसे अधिक तराई के लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ आने पर तराई क्षेत्र की कई सड़कें कट गई हैं। इन सड़कों की मरम्मत के प्रति विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस क्षेत्र के लोगों को भी यहां की सड़कें दुरुस्त होने का इंतजार है।
विज्ञापन

दो साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत
महराजगंज तराई-ललिया मुख्य मार्ग को साहेबनगर से जोड़ने वाली सड़क दो साल पहले बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी पंकज मिश्र, बड़कऊ, अजय पांडेय, कुन्ने व अवधेश आदि ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन करीब 20 हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


टूट गया डिप, बंद हुआ वाहनों का आवागमन
रमनगरा कला से रमनगरा खुर्द जाने वाली सड़क पर बना डिप खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ के पानी से टूट गया है। डिप टूटने के बाद चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में रमनगरा में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासी राजित राम वर्मा, अजय वर्मा, पिंटू, रिंकू व किसान सिंह आदि का कहना है कि इस बार बाढ़ आया तो डिप पूरी तरह से कट जाएगी, इससे पैदल आवागमन भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed