फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   temple,cm,Pooja Pandal

शपथ ग्रहण के साथ शक्ति केंद्रों पर होगी पूजा अर्चना

Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
temple,cm,Pooja Pandal
फोटो-8-बलरामपुर तुलसीपुर में शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लेते महंत मिथिलेश नाथ योगी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रदेश में लगातार दूसरी बार बन रही भाजपा की सरकार के कारण कार्यकर्ता खुश थमने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते ही उत्साही कार्यकर्ता शपथ ग्रहण के दौरान सभी प्रमुख मंदिरों व शक्ति केंद्रों पर विशेष पूजा अर्चना भी करेंगे। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का जिले में चिह्नित जगहों पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सेदारी के लिए चारों विधान सभा क्षेत्रों के कुल 453 भाजपा कार्यकर्ता 72 वाहनों से शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने पर लोगों में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के देवीपाटन शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। यहां से उनका बहुत पुराना नाता है। इस शक्तिपीठ में शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण किए जाने के साथ-साथ मां पाटेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना भी होगी। इसके अलावा जिले के 10 बूथों के बीच जहां भी मंदिर रूपी शक्ति केंद्र है वहां भी पूजा अर्चना की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संगठन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी है।
विज्ञापन

समारोह को लखनऊ से लेकर बलरामपुर तक यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। इस मौके पर जगह-जगह भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण भी होगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मंदिर में शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिक से अधिक लोगों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed