फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Template for reservation of panchayat election seats will be ready today

पंचायत चुनाव सीटों के आरक्षण का आज तैयार होगा खाका

Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Template for reservation of panchayat election seats will be ready today
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए सिरे से सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वर्ष 2015 को आधार मानकर पंचायत की सीटें आरक्षित की जाएंगी। 20 से 22 मार्च तक आरक्षण की प्रस्तावित सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। विकास भवन परिसर के साथ जिले के सभी नौ ब्लाकों के परिसर में चस्पा उसे कराया जाएगा।
विज्ञापन

23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी, 24 से 25 मार्च तक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियां संकलित कर अंतिम आरक्षण सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित कर शासन को भेजी जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बृहस्पतिवार को बताया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर शासन के निर्देश पर बुधवार से आरक्षण प्रक्रिया की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान पद के 800, ग्राम पंचायत सदस्य के 10, 038, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 993 व जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 18 से 19 मार्च तक आरक्षण व आवंटन के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 20 से 22 मार्च तक सभी सीटों के आरक्षण व आवंटन की प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी।

विकास भवन परिसर सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों के परिसर, जिला पंचायत परिसर में सूची को चस्पा कराया जाएगा। 23 मार्च तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 24 से 25 मार्च तक आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में संकलित की जाएंगी। जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति परीक्षण व निस्तारण कराकर अंतिम सूची तैयार करेगी। 26 मार्च को आरक्षण व आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन कर उसे पंचायती राज निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed