Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Temperature reached 43, everyone worried

Balrampur News: 43 पहुंचा तापमान, हर कोई परेशान

Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43, everyone worried
बलरामपुर। अप्रैल में पड़ रही गर्मी अब लोगों पर भारी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो जा रही है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। इसके बाद भी अभी तक स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



जिले में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा। सुबह ही धूप की तपिश इतनी तेज थी कि लोग दिन मेें बाजार जाने से कतरा रहे थे। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। तेज गर्मी के बाद भी अभी स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अभिभावक सौरभ पांडेय, सपना, पंकज का कहना था कि मौसम को देखते हुए कम से कम स्कूलों का समय बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरके वर्मा का कहना है कि तापमान बढ़ने के कारण मौसम जनित बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को बचाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को धूप में न निकलने दें। इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन





बचाव के लिए करें ये उपाय
आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने कहा कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों को न छोड़ें। उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा बासी भोजन कतई न इस्तेमाल करें। इसके साथ ही संतुलित व हल्का आहार लें। गर्मी में शरीर के द्रव्य बॉडी फ्ल्यूड सूखने लगते हैं। शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। हृदय, पुरानी बीमारी, मोटापा, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की जरूरत है। जहां तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed