{"_id":"66ad3c14b7065f4d98030a94","slug":"teenager-who-went-to-take-bath-in-drain-dies-due-to-drowning-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112628-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नाले में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नाले में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
Sat, 03 Aug 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
हामिद।
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। सुआंव नाले में नहाने गए एक किशोर की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गायडीह के मजरा लोहरनडीह निवासी हामिद (14) पुत्र यूसुफ गांव के पास स्थित जीतनगर सुआंव नाले में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। पास में मैच खेल रहे जीतनगर के युवकों ने भी काफी खोजबीन की व परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन व गांव वालों ने भी काफी तलाश की। डेढ़ घंटे बाद उसका शव मिला।
श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हमीद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता यूसुफ रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं।