{"_id":"669167ca1f3c108de80cf270","slug":"teenager-dies-by-drowning-in-reservoir-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111748-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जलाशय में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जलाशय में डूबकर किशोर की मौत
Fri, 12 Jul 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवानपुर के प्रधान सलमान ने बताया कि गांव का महफूज (14), शोएब (12) व सरफराज (12) शुक्रवार को बकरी चराने भगवानपुर जलाशय के पास गए थे। बकरी चराते समय महफूज जलाशय में नहाने लगा। जलाशय में चिकनी मिट्टी के कारण फिसलन थी। इसके कारण महफूज गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इस पर गांव के जमुना, मंगरे, मुश्ताक, बड्डे व अन्य लोग महफूज की तलाश में जलाशय में कूद गए। करीब एक घंटे बाद जलाशय में पानी के अंदर कांटे में फंसे महफूज को निकाला गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महफूज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। एक भाई की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन