फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager died by drowning in a pit next to the canal

Balrampur News: नहर के बगल गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teenager died by drowning in a pit next to the canal
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। क्षेत्र के बल्डीडीह गांव में नहर के बगल गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बल्डीडीह गांव निवासी मंगल चौहान ने बताया कि नहर विभाग ने नहर की दीवार बनाने के लिए गड्ढे की खोदाई की थी। शुक्रवार को उसका बेटा पुत्ती लाल (16) दोपहर में भैंस चराने गया था। भैंस नहर के बगल गड्ढे में चली गई। उसे निकालने के लिए पुत्तीलाल भी पानी में उतर गया। गड्ढे में पानी अधिक होने से उसकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुत्ती लाल के शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



बेसुध हो गए पिता मंगल
बेटे पुत्तीलाल की मौत की खबर पाते ही पिता मंगल बेसुध हो गए। पुत्तीलाल की माता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो गई थी। परिवार में दो भाई और दो बहन हैं। पिता मंगल चौहान मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed