फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team returning after stopping illegal teak felling attacked; uniforms and seizure documents torn

Balrampur News: अवैध सागौन काटने रोक कर लौट रही टीम पर हमला, वर्दी और फर्द फाड़ी

Mon, 03 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Team returning after stopping illegal teak felling attacked; uniforms and seizure documents torn
फोटो-27-बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र के सेहरीवा गांव में  इसी स्थान पर हुआ था वनकर्मियों प
बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के सेहरीवा गांव में अवैध सागौन कटान की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। कटान रुकवाकर ट्रैक्टर और कटर मशीन जब्त कर लौट रही टीम को रास्ते में घेरकर पिटाई की गई। आरोपियों ने वनकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्रवाई से संबंधित अभिलेख भी नष्ट कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वन दरोगा की तहरीर पर कई नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वन दरोगा कुशाग्र पाठक ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सेहरीवा गांव में अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई की जा रही है। सूचना पर वह वन दरोगा गौरव मिश्रा तथा वन रक्षक मनीष सिंह और अजय शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचे। वहां रंजीत कुमार शुक्ला और लालजी सिंह कथित रूप से कटान कराते मिले। टीम ने कटान का परमिट और अन्य अभिलेख मांगे, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान मौके पर 26 सागौन के कटे हुए ठूंठ मिले। कुछ लकड़ियां घटनास्थल पर पड़ी थीं, जबकि अधिकांश लकड़ी हटाई जा चुकी थी। वन विभाग ने कटान में प्रयुक्त ट्रैक्टर और कटर मशीन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले जाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महादेव गोसाई चौराहे से आगे रामस्वरूप गांव के पुल के पास रंजीत शुक्ला, संगमलाल और उनके पांच-छह साथियों ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों से वन विभाग की टीम का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वनकर्मियों की पिटाई की, सरकारी कार्रवाई से संबंधित फर्द छीनकर फाड़ दी तथा वर्दी भी फाड़ दी। साथ ही जान से मारने और दोबारा क्षेत्र में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने जब्त ट्रैक्टर और कटर मशीन छुड़ाने का भी प्रयास किया।


पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed