फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team of experts arrived to catch the leopard

Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Team of experts arrived to catch the leopard
बलरामपुर। तीन बच्चों की मौत के बाद भी तेंदुए को पकड़ना वन विभाग के लिए चुनौती बना है। जाल व पिंजरा लगाने के बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बचकर लगातार हमलावर बना है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अब तेंदुए को पकड़ने के लिए गैर जिलों से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। जिले में पहुंची एक्सपर्ट की यह टीम तेंदुए को बेहोश कर पकड़ने का काम करेगी। इसके साथ ही टीम की मदद के लिए बाराबंकी व सिद्धार्थनगर के डीएफओ को भी इस अभियान में जुटाया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर व हरैया थाना क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का खौफ जारी है। एक पखवारे के अंदर तेंदुआ तीन बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। बीते बृहस्पतिवार की देर शाम भी तेंदुए ने हरैया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में हमला कर जगदंबा प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र विकास को अपना शिकार बनाया था। इलाके में तेंदुए की लगातार कायम चहल कदमी के बावजूद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में लाचार साबित हो रही है।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए लालनगर सिपहिया गांव में जहां पहले से ही पिंजरा व जाल लगाया जा चुका है, वहीं शुक्रवार को बेलवा गांव में भी तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरा लगाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि तेंदुए को बेहोश कर पकड़ने के लिए दुधवा नेशनल पार्क व जौनपुर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में यह टीम दोपहर बाद जिले में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेंदुए के न पकड़े जाने से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को पुन: प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में शामिल ग्रामवासी कमलेश कुमार तिवारी, जलील खान, बृजमोहन, राजकुमार, प्रेमकुमार, रामजी, झीनबाबू व सुरेश कुमार इत्यादि ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र कोई ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed