{"_id":"69adb53475b9cfd972057a63","slug":"teachers-will-oppose-tet-under-the-leadership-of-the-federation-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144069-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महासंघ की अगुवाई में टीईटी का विरोध करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महासंघ की अगुवाई में टीईटी का विरोध करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
बलरामपुर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाते शिक्षक।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू किए जाने के विरोध में रविवार को सिंचाई विभाग के संघ भवन में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में देशव्यापी आंदोलन को जनपद स्तर पर गति देने के लिए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया।
बैठक में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अटेवा, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, टीएससीटी, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ और एससी-एसटी शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वसम्मति से सभी संगठनों के अध्यक्षों को जिला संयोजक और मंत्रियों को सह संयोजक बनाया गया। गठन के दौरान धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, अनूप कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, अनुराग रस्तोगी, शिव पूजन राव और अशोक उपाध्याय को जिला संयोजक बनाया गया। वहीं, तुलाराम गिरि को जिला सचिव व उमेश चंद, अखिलेश शुक्ला और चंद्रेश मिश्रा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि टीईटी से मुक्ति के लिए प्रदेश से लेकर देश स्तर तक चल रहे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की जाएगी। प्रथम चरण में 9 मार्च से एक सप्ताह तक शिक्षक की पाती अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ई मेल व पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्र भेजकर जबरन थोपे जा रहे टीईटी को समाप्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
महासंघ के महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि शिक्षकों के आत्मसम्मान और जीविका के खिलाफ बनाए जा रहे नियमों का विरोध जरूरी है। यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आंदोलन तेज किया जाएगा।