फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers uproar over the Right to Privacy Act

निजता के अधिकार अधिनियम को लेकर शिक्षकों का हंगामा

Tue, 24 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers uproar over the Right to Privacy Act
बलरामपुर। निजता के अधिकार अधिनियम को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ हंगामा काटा। बीएसए दफ्तर से नगर में रैली निकालकर शिक्षकों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रेरणा एप वापस न लिए जाने पर शिक्षकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रैली के कलेक्ट्रेट में पहुंचने के बाद शिक्षकों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, जिला मंत्री तुलाराम गिरि, आनंद कुमार यादव, सुनीता, पिंकी रानी, अशंधा सिंह, सुषमा, शारदा कुमारी, अनामिका चौहान, गुंजन शर्मा, अन्नू शाह, दीपिका चौहान, बबिता, रश्मि, वर्षा श्रीवास्तव व प्रिया सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोई भी वेबसाइट सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

प्रेरणा एप पर शिक्षिकाएं व छात्राओं की फोटो अपलोड कराने के बाद सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। शिक्षकों पर बेजा आरोप लगाकर सरकार समाज में उन्हें शर्मिंदा करने का कुचक्र कर रही है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। बीएसए दफ्तर से रैली निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रेरणा एप को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मौजूद डीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन शिक्षक प्रतिनिधियों की तरफ से सौंपा गया। रैली में अमरजीत सिंह, इंदू यादव, मोहित यादव, सुनीलदत्त भारती, रामनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, प्रेम नरायन, सोनू भारती, अभिषेक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव व पंकज अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed