फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers registered their protest by wearing black armbands on Teachers' Day

Balrampur News: शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Sat, 05 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers registered their protest by wearing black armbands on Teachers' Day
फोटो-29-बलरामपुर में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते ​शिक्षक ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के बेसिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। एक अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों ने विज्ञापन की तिथि के आधार पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने की मांग की। शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य और दैनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भर्ती का विज्ञापन एक ही समय में जारी हुआ था तो पुरानी पेंशन के मामले में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। सरकार को एक अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित बेसिक शिक्षकों को विज्ञापन की तिथि के आधार पर ओपीएस का लाभ देने के संबंध में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का शांतिपूर्ण माध्यम है। शिक्षक किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार की मांग उठा रहे हैं। सरकार को शिक्षकों की समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री तुलाराम गिरी ने कहा कि जिले के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में पूरी जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य किया और काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि विज्ञापन की तिथि के आधार पर पुरानी पेंशन का लाभ देना शिक्षकों के हित में न्यायसंगत कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed