फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers expressed anger over the problem of schools

स्कूलों की समस्या को लेकर शिक्षकों ने जताया अक्रोश

Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers expressed anger over the problem of schools
बलरामपुर। स्कूलों की समस्या को लेकर शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। स्कूलों के रास्तों पर कीचड़ व जलभाराव को लेकर शिक्षकों ने बड़ी नाराजगी जताई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकण कराने की मांग उठाई है। शीघ्र समस्या का निराकण न होने पर शिक्षकों व अभिभावकों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री शिवकुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमणि मिश्र व कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी एवं अभिभावक पूनम सिंह, ममता सिंह, आशा, संजय सिंह, जमुना, धर्मराजी व माया आदि ने बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केरावगढ़ व उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसाह को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ व गंदगी का बोलबाला है।
विज्ञापन

समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार सीडीओ व बीडीओ श्रीदत्तगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं कराया जा सका है। बारिश होने पर मार्ग कीचड़ व गंदगी से पट जाता है। बलरामपुर उतरौला मार्ग से खरदौरी मनियरिया बंजरहा गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। आए दिन लोग दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं। दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों को भी कीचड़ व गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिक्षकों व अभिभावकों ने बीएसए एवं अन्य उच्चाधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed