फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers are not getting salary due to lack of verification

सत्यापन न होने से शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा वेतन

Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers are not getting salary due to lack of verification
बलरामपुर के बीएसए कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में नवनियुक्त शिक्षकों के अंक पत्र व प्रमाण पत्रों का सत्यापन अत्यंत धीमी गति से कराया जा रहा है। प्रपत्रों का सत्यापन न होने के कारण शिक्षकों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। समायोजित शिक्षामित्र जो सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित हो चुके हैं उनके प्रपत्रों का सत्यापन होने के बावजूद अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। अवकाश तालिका जारी न होने से अवकाश को लेकर शिक्षकों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कही। ज्ञापन में मांग किया गया है कि मानव संपदा पोर्टल में शिक्षकों व शिक्षामित्रों की आईडी में कई विसंगतियां होने के कारण पोर्टल का सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है। कई शिक्षक व शिक्षामित्रों की मानव पोर्टल पर दो या दो से अधिक आईडी बन गई है उसे सही कराया जाए। शिक्षकों में अवकाश को लेकर बनी ऊहापोह को खत्म करने के लिए 2021 की अवकाश तालिका विभाग जारी करे।
विज्ञापन

जिले के कई विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी एआरपी, कार्यालय सहायक व अन्य को साथ लेकर विद्यालय का निरीक्षण करते हैं। शासन की मंशा के अनुरूप बिना किसी विभागीय व्यक्ति को साथ लिए निरीक्षण करने का निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया जाए। कुछ शिक्षक विद्यालय न जाकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमे रहते हैं। विद्यालय के निरीक्षण के साथ ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी समय-समय पर निरीक्षण कर अनावश्यक रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय यूटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फैजान अंसारी, महामंत्री अशोक कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री कौशल कुमार, शिव प्रसाद वर्मा, पीयूष कुमार शर्मा व सचिन कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed