{"_id":"62508370077f3979a9078e8b","slug":"teacher-pradarshan-balrampur-news-lko6252503138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मनमानी पर भड़के अभिभावक, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मनमानी पर भड़के अभिभावक, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर नगर कोतवाली में ठगी करने वाली महिलाओं के साथ मौजूद पुलिस टीम।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जिले में भले ही स्कूल चलो अभियान की धूम मची है, लेकिन शिक्षकों की मनमानी सरकार के अभियान को असफल बना रहे हैं। पूरे जिले में शिक्षक व छात्र-छात्राएं रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए जागरूक कर रहे हैं। लेकिन गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के एक विद्यालय में बच्चों का नामांकन तो दूर शिक्षक ही विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने शिक्षकों की मनमानी पर विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बीएसए को पत्र भेजकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामवासी मनोज मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, घनश्याम, राम स्वरूप, सोहनलाल, इतवारी, राम सुमिरन, सूर्यनरायन मिश्रा, अशोक कुमार यादव, छठी राम यादव, नंद किशोर व भोला आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कंपोजिट विद्यालय बेलहसा में आठ शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन मात्र दो शिक्षक ही आते हैं। अधिकांश शिक्षक माह ेमें एक-दो बार ही विद्यालय आते हैं, और हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं।
शिक्षकों के विद्यालय न पहुंचने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। पूरे जिले में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों के न आने से नए बच्चों का नामांकन तक नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। इन लोगों ने बीएसए को पत्र भेजकर अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।