{"_id":"6ad8f378683a25fcde04399e","slug":"teacher-mlc-elections-tomorrow-polling-parties-to-depart-today-balrampur-news-c-99-1-slko1029-156692-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने वाले शिक्षक मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिले में चुनाव संपन्न कराने के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 982 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विकास भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में एमपीपी इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। मतदान कराने के लिए तैनात पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को विकास भवन से रवाना होंगी। संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद मतदान कार्मिक निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करेंगे।