{"_id":"640e140ea0e6b1093a0921f6","slug":"teacher-employed-on-the-basis-of-fake-records-arrested-balrampur-news-c-13-1-125331-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Sun, 12 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली की पुलिस ने रविवार को दो साल से फरार चल रहे एक फर्जी शिक्षक को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए फर्जी शिक्षक ने दूसरे के नाम पर बने फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी प्राप्त की थी।
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने का खेल कई सालों से चल रहा था। जांच के दौरान फर्जी मिले 120 शिक्षकों पर अब तक विभाग मुकदमा दर्ज करा चुका है। तत्कालीन बीएसए राम चंद्र ने एक अप्रैल 2021 को नगर कोतवाली में तहरीर देकर फर्जी मिले 92 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने उसी मामले के एक आरोपी शिक्षक बस्ती के सिरगोटवा थाना लालगंज निवासी दयाशंकर चौधरी को उसके पैतृक गांव से दबोचा। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।