फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teacher

डाटा फीडिंग का भय दिखाकर शिक्षकों का किया जा रहा शोषण

Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
teacher
फोटो-6-बलरामपुर में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।(स? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। डीबीटी की डाटा फीडिंग में अनावश्यक रूप से भय दिखाकर शिक्षकों का शोषण करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग बिना किसी संसाधन के शिक्षकों के ऊपर डाटा फीडिंग का दबाव बनाया जा रहा है। शासन की तरफ से ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है जिनका कार्य विभागीय योजनाओं का संचालन करना है। यदि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूटा आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए यूटा के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कही। जिला महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि डाटा फीडिंग के नाम पर शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फैजान अंसारी ने कहा कि शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल विभागीय उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं पर अपना विरोध दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

बैठक को जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, संगठन मंत्री शिव प्रसाद वर्मा व अंकित कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया कि यदि शीघ्र ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रजनीश पांडेय, राज प्रताप सिंह, कौशल कुमार, सचिन कुमार शुक्ला, बलवीर सिंह व अभिषेक ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed