फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teacher accused of chaos, demand for action

Balrampur News: शिक्षक पर अराजकता का आरोप, कार्रवाई की मांग

Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of chaos, demand for action
बलरामपुर के एसपी कार्यालय में एएसपी से वार्ता करते अ​धिवक्ता ।-संवाद
बलरामपुर। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में 13 जनवरी को हुए हंगामे के मामले में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। एडीएम ज्योति राय और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि शिक्षक अशोक तिवारी ने विद्यालय परिसर में अराजकता फैलाकर शैक्षिक माहौल खराब किया और छात्रों को भड़का कर सड़क जाम कराई।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक ने कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों को बुलाकर स्कूल परिसर में नारेबाजी कराई, जिससे पढ़ाई बाधित हुई। इसके बाद छात्रों को उकसाया और बलरामपुर-तुलसीपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कराया, जहां तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है। इससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। शिक्षक ने नाबालिग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधक संजय तिवारी के खिलाफ बिना ठोस तथ्यों के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, शिक्षक के अनुमोदन से संबंधित पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में करीब एक वर्ष से लंबित है। संबंधित शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी कोर्ट में दलित उत्पीड़न व बलात्कार का मामला भी विचाराधीन होने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने मांग किया कि बर्खास्त शिक्षक के अनुमोदन की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई जाए तथा विद्यालय में उपद्रव करने वाले शिक्षक व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपते समय महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महामंत्री शिव योगी शुक्ल, शत्रुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed