{"_id":"65dccd507ed896d1100ba2b7","slug":"tax-outstanding-of-194-crores-of-1236-vehicle-owners-balrampur-news-c-99-slko1018-107271-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1236 वाहन मालिकों का 1.94 करोड़ का टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1236 वाहन मालिकों का 1.94 करोड़ का टैक्स बकाया
Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1,236 व्यावसायिक वाहनों के मालिक परिवहन विभाग को एक करोड़ 94 लाख रुपये का टैक्स नहीं चुका रहे हैं। विभाग के कर्मचारी उन्हें फोन कर टैक्स जमा करने को कह रहे हैं। विभाग अब वाहन स्वामियों को कर बकाया का नोटिस भेजकर वसूली करेगा। साथ ही समय से टैक्स न चुकाने पर आरसी जारी होगी।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में 5,650 काॅमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 1,226 वाहनों के मालिकों ने कई महीनों से रोड टैक्स जमा नहीं किया है। व्यावसायिक वाहन स्वामियों को हर तीसरे व चौथे महीनों में वाहन का क्वॉटर टैक्स जमा करना होता है। इसमें बस, ट्रक, टेंपो, जीप, निजी कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली, क्रेंन, माल वाहक व सवारी ढोने वाले वाहन शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि टैक्स न चुकाने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। अभी एक अवसर दिया गया है।
20 वाहन किए गए सीज
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले के अलग-अलग तहसीलों में ओवरलोड व डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उतरौला तहसील में मानक के विपरीत भार लदे दो वाहन मिले। इसके अलावा परमिट फेल दो वाहन भी सीज किए गए। वहीं, 16 वाहनों को अभिलेख पूरा न होने के कारण सीज किया गया।