{"_id":"664f818671bff0924a0eb23c","slug":"take-responsibility-in-increasing-the-voting-percentage-balrampur-news-c-99-1-brp1008-109940-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने में निभाएं जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मतदान प्रतिशत बढ़ाने में निभाएं जिम्मेदारी
Thu, 23 May 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीआईओएस गोव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को है। मतदान दिवस को छुट्टी का दिन समझकर आराम न करें, आपका एक वोट देश की दशा और दिशा तय करता है। इसलिए घर से निकलिए सुबह ही बूथ पर डट जाएं और वोट की चोट से लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
एमपीपी इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता..., हमको यह समझाना है, सबको वोट दिलाना है..., नहीं करेंगे मतदान, होगा बहुत बड़ा नुकसान... व लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी... की गूंज रही।
आप सभी इसमें सहभागी बनें, वोट देना आपका अधिकार और फर्ज दोनों है। इसलिए, आइए हम सब अपना फर्ज निभाएं और वोट डालने जरूर जाएं। मतदान करके आपको अपनी ताकत का एहसास करना ही होगा। डीआईओएस गोविंद राम ने लोगों से अपील की कि सभी मतदान करें और कराएं।
विज्ञापन
सभी करें बढ़-चढ़कर मतदान
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना है। मतदाता अपने अधिकारों के साथ दायित्व का भी पालन करें। साफ-सुथरी छवि वाले जनप्रतिनिधि चुनने के साथ ही लोकप्रिय सरकार का गठन हो, इसके लिए हर काम छोड़कर मतदान अवश्य करें।
-डॉ. राजीव रंजन, शिक्षक
बिना डर व लोभ के डालें वोट
मतदान को लेकर किसी भी तरह का संशय न पालें। डर व किसी भी तरह के लालच से लोकतंत्र के महापर्व को प्रभावित न करें। निर्भय होकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। तभी देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।
-गंगा शर्मा, समाजसेवी
जाति-धर्म से परे हटकर देश के लिए करें मतदान
भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। यहां हर जाति-धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लोकतंत्र के महापर्व में भी हम लोग जाति-धर्म से परे हटकर राष्ट्र के हित में मतदान करें। मतदान के जरिये ही हम एक स्थिर व मजबूत सरकार दे सकते हैं।
-डॉ. इकबाल अहमद, समाजसेवी
मतदान से ही संभव है मजबूत जनतंत्र
हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां सभी को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है। वोट डालकर हम अपना नेता चुनते हैं। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है, इसलिए हम सभी को मतदान करना चाहिए।
-अशोक कुमार पांडेय, शिक्षक
लोकतंत्र की शान है मतदान
मतदान लोकतंत्र की शान है। प्राय: लोग वोट डालने नहीं जाते हैं जिससे मत प्रतिशत घट जाता है। सरकार चुनने में लोगों का भी बराबर योगदान रहें, इसलिए कुछ देर के लिए सारे कामकाज छोड़ दें। पहले मतदान करें, फिर काम पर जाएं।
-क्रेग बटरफील्ड, प्रशासक जीसस एंड मैरी स्कूल