{"_id":"6696ab81f2d5e2dbd30a48ed","slug":"tajiya-kept-at-5052-places-655-processions-will-be-taken-out-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111911-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 5052 जगहों पर रखे ताजिया, निकलेंगे 655 जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 5052 जगहों पर रखे ताजिया, निकलेंगे 655 जुलूस
Tue, 16 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
दसवीं मुहर्रम का जुलूस आज, ड्रोन से होगी निगरानी
बलरामपुर। या हुसैन की सदाओं के बीच बुधवार को दसवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। इस बार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात तक कुल 5052 ताजिया रखे गए हैं। बुधवार को निकाले जाने वाले कुल 655 जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
मंगलवार की शाम से देर रात तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर गमगीन माहौल में ताजिया रखे गए। यहां पर लोगों ने या हुसैन की सदाओं के साथ हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद किया। बुधवार को ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। बाद में कर्बला में दफन किया जाएगा। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 5052 ताजिया रखे जाने की सूचना दी है। 655 जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले बलरामपुर नगर, देहात के नहर बालागंज, उतरौला, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, मथुरा बाजार सहित अन्य इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। बताया कि सुरक्षा को देखते हुए कुछ जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। रूट डायवर्जन का भी प्रबंध किया गया है। इसके लिए अलग से टीमों को लगाया गया है।
मुहर्रम को लेकर लगाई गई ड्यूटी
उतरौला। मुहर्रम के दौरान नगर पालिका परिषद ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रबंध किए हैं। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था के साथ साथ प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं। टूटी हुई नालियों को ठीक कराया गया है। जुलूस में नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।