फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Taekwondo Academy triumphs, crowned overall champion

Balrampur News: ताइक्वांडो अकादमी ने लहराया परचम, बनी ओवरऑल चैंपियन

Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo Academy triumphs, crowned overall champion
बलरामपुर। स्वर्गीय प्रेमचंद श्रीवास्तव मेमोरियल 15वीं रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता नगर के श्याम बिहार कालोनी स्थित इंडोर हाल में आयोजित हुई। मुकाबलों में बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कई पदक पर कब्जा जमाया। 155 अंक अर्जित कर बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

15वीं रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी, बलरामपुर स्टेडियम और बहराइच स्टेडियम के करीब 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में 155 अंक अर्जित कर बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी की टीम ने ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अभिभावक का पुरस्कार सुनील प्रताप पाल को प्रदान किया गया। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी संदीपिका रावत, प्राची शुक्ला और बहराइच के जय जोशी शामिल रहे। सहायक कोच कृष्ण कुमार पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य कोच जियाउल हशमत ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी 11 से 13 सितंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed