फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sweepers protested for their demands

सुरक्षा की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 12 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
sweepers protested for their demands
उतरौला (बलरामपुर)। साथी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को उतरौला नगर पालिका के कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मास्क, पीपीई किट आदि की मांग की। सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु फौजी का कहना है कि बीते दिन जिस साथी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, नगर पालिका ने शनिवार तक उसी संक्रमित कर्मी से काम कराया है। उसके संपर्क में कई सफाई कर्मी थे। सभी की पहचान कर उनकी सैंपलिंग कराई जाए और उन्हें होम क्वारंटीन किया जाए।
विज्ञापन

इस समय वर्दी में काम करने से जान जोखिम में डालना हो सकता है। अध्यक्ष ने नगर पालिका प्रशासन से मास्क, पीपीई किट आदि दिए जाने की मांग की है। ईओ अवधेश वर्मा ने बताया कि बीते दिनों 25 नगर पालिका कर्मियों को कोरोना सैंपलिंग कराई गई है। इन्हीं लोगों को तीन दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। कर्मियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed