फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Survey found 8,159 extremely poor families, poverty will be eradicated through schemes

Balrampur News: सर्वे में मिले 8,159 अत्यंत गरीब परिवार, योजनाओं से दूर होगी गरीबी

Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Survey found 8,159 extremely poor families, poverty will be eradicated through schemes
बलरामपुर। गरीबी उन्मूलन की दिशा में प्रदेश सरकार की तरफ से जिले में गरीब परिवारों को चिह्नित करने के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे में जिले की 793 ग्राम पंचायतों में 8,159 परिवार अत्यंत गरीब की श्रेणी में चिह्नित हुए हैं। अब इन परिवारों को प्रशासन द्वारा आवास, शौचालय, पेंशन, राशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। ताकि इन परिवार के सदस्यों की जीवनशैली में अपेक्षित सुधार हो सके।
विज्ञापन

जिले में विगत माह निर्धन परिवारों के गरीबी उन्मूलन के लिए एक विशेष सर्वे कराया गया था। सर्वे में जिले की 793 ग्राम पंचायतों में कम से कम 10 से 25 अत्यंत गरीब परिवारों को चिह्नित करना था। सर्वे की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों को सौंपी गई थी। सर्वे में 8,159 अत्यंत गरीब परिवारों की गणना की गई है। इनमें से महज 697 परिवारों का डाटा सत्यापित करके गांव के ग्राम प्रधानों ने रिपोर्ट भेजी है। शेष 7,425 परिवारों के गरीबी की जांच होनी है।
विज्ञापन

चिह्नित 8,159 अत्यंत गरीब परिवारों में से 3,793 परिवारों के पास उनका अपना शौचालय नहीं है। साथ ही इनमें से अधिकांश के पास पक्का मकान व आजीविका के ठोस साधन भी नहीं है। ऐसे में यह परिवार गरीबी में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लॉकवार चिह्नित अत्यंत गरीब परिवारों की संख्या :
ब्लॉक - गरीब परिवार

बलरामपुर - 1,070
गैड़ासबुजुर्ग - 399
गैसड़ी - 1,411
हरैया सतघरवा - 1,162
पचपेड़वा - 1,154
रेहरा बाजार - 428
श्रीदत्तगंज - 748
तुलसीपुर - 1,210
उतरौला - 577


सहायक विकास अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिले में चिह्नित अत्यंग गरीब परिवारों को आवास व शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए संंबंधित ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों का चयन करके उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया है।
- श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed