फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Surveillance increased in 25 villages adjoining mountain streams

Balrampur News: पहाड़ी नालों से सटे 25 गांवों में बढ़ाई गई निगरानी

Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Surveillance increased in 25 villages adjoining mountain streams
बलरामपुर। बीते दिनों हरैया सतघरवा क्षेत्र में तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पहाड़ी नाले से सटे 25 गांवों में विशेष निगरानी का प्रबंध किया गया है। इसके लिए टीमों को लगाया गया है। यह टीमें प्रतिदिन ग्रामीणों से संवाद करके फीडबैक लेती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते चार महीने से जिले के पहाड़ी नाले से सटे इलाकों में तेंदुए का खौफ है। तेंदुआ अब तक 30 से अधिक मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं, बीते दिनों हरैया में सो रही महिला को तेंदुआ ने घायल कर दिया था। हालांकि वन विभाग इस साल अब तक तीन तेंदुआ को पकड़ भी चुका है।
विज्ञापन

महिला को घायल करने की घटना के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग ने बीते तीन साल में हुए तेंदुए के हमले के आधार पर पहाड़ी नालों से सटे 25 गांवों की निगरानी बढ़ा दी है। यहां पर गठित ग्राम सुरक्षा समितियों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही लोगों से संवाद करने को कहा गया है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन्य जीवों के हमलों के प्रति सतर्क किया जा रहा है। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि ग्रामीणों से संपर्क करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। पहाड़ी नालों से सटे इलाकों पर सीधी नजर है। वहां की वन्य जीवों से जुड़ी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed